नगर निगम क्षेत्र में राशन कार्ड निर्माण के लिए विशेष शिविर का आयोजन,बड़ी संख्या में पहुंचे लाभुक

SHARE:

कटिहार- नगर निगम कटिहार क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तिनगछिया काली मंदिर परिसर एवं नगर निगम कार्यालय परिसर में नया राशन कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया है ।शिविर में बड़ी संख्या में लाभुकों ने पहुँचकर नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किए तथा आवश्यक दस्तावेज जमा किए।

शिविर में उपस्थित कर्मियों द्वारा आवेदकों को आवेदन प्रक्रिया,आवश्यक दस्तावेजों एवं पात्रता संबंधी जानकारी भी दी गई, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस अवसर पर नए राशन कार्ड बनाने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने/हटाने तथा राशन कार्ड से विभाजन से संबंधित आवेदनों के लिए आवश्यक दस्तावेजों की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई।

शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना रहा। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुँचकर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाएँ तथा किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए शिविर में उपस्थित कर्मियों से संपर्क करें।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!