डंडखोरा/कटिहार – उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गास्थान डंडखोरा में एफएलएन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक तथा मध्य विद्यालयों प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शुभम प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में विभाग द्वारा नामित प्रशिक्षक स्वयंसेवी संस्था प्रथम के प्रतिनिधि मो.सद्दाम ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत भाषा एवं गणित विषय में कमजोर बच्चों के लिए पाठ को रुचिकर तथा गतिविधि आधारित बनाकर दक्ष बनाने को लेकर चलाये जा रहे अभियान के बारे में विस्तार से बताया।वहीं शिक्षण पद्धति की बारीकी से अवगत कराया।
वाकिफ कराया।उन्होंने कहा कि इस अभियान में वर्ग चार से आठ तक के बच्चे शामिल किये जाएंगे तथा तीन महिने के शिक्षण सत्र के बाद बच्चों की प्रगति के आकलन के लिए मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाएगी।उन्होंने सभी प्रधान शिक्षको से अभियान को सफल बनाने की अपील की।
बीडीओ ने बताया कि भाषा एवं गणित मे कमजोर बच्चों को दक्ष बनाने के लिए विद्यालयों में फाऊंडेशन लर्गिंग एवं न्यूमेरेसी एफएलएन अभियान चलाया जा रहा है। प्रधान शिक्षकों का यह कार्यशाला बच्चों के शैक्षणिक स्तर में बदलाव लाने को लेकर प्रधान शिक्षकों के उन्मुखीकरण के लिए आयोजित किया गया। मौके पर प्रधान शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों सहित बीआरसी कर्मी सपना कुमारी,अविनाश कुमार, कुणाल झा भी मौजूद रहे।























