निर्माण कार्य में निर्धारित समय एवं गुणवत्ता के साथ समझौता बर्दास्त नहीं–डीएम

SHARE:

पीएमजी की बैठक में विकासात्मक बुनियादी ढांचा निर्माण कार्य की हुई समीक्षा

परियोजनाओं में तेजी लाने का दिया गया निर्देश।

कटिहार – प्रोजेक्ट माॅनिटरिंग ग्रुप की उच्चस्तरीय बैठक समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें जिले में चल रहे विभिन्न महत्वपूर्ण विकासात्मक, बुनियादी ढांचा, भू-अर्जन, सड़क, पुल, विद्युत आपूर्ति सहित जनकल्याणकारी अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।

निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंताओं एवं विभागीय पदाधिकारियों को सभी परियोजनाओं के निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण पूरा कराने का निर्देश दिया। भूमि विवाद या स्थानीय बाधाओं को लेकर उन्होंने विभाग को समन्वय स्थापित बाधा दूर करने का निर्देश दिया।

इस क्रम में भू-अर्जन, औद्योगिक क्षेत्र स्थापना कोढा ग्रीड निर्माण कार्य, स्टेट हाईवे-98 निर्माण, रेल लाइन दोहरीकरण,एन.एच. 131ए अमदाबाद-मनिहारी), ग्रामीण अवसंरचना, पंचायत सरकार भवन,मदरसा सुदृढीकरण, महादलित विकास मिशन के तहत सामुदायिक भवन-सह- वर्कशेड निर्माण, आरओबी निर्माण ,हर खेत तक सिंचाई को लेकर लघु सिंचाई एवं नलकूप योजना,विद्युत आपूर्ति, ग्रामीण कार्य विभाग आदि विभागों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि समय-सीमा और गुणवत्ता से समझौता करने वाले संवेदक एवं लापरवाह पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त प्रशासनिक कारवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!