मनिहारी अंचल कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – प्रखंड सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मनिहारी अंचल में पदस्थापित अंचलाधिकारी निहारिका राय के नवादा जिला स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वहीं नवपदस्थापित अंचलाधिकारी चंदन कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।


समारोह में अंचल कार्यालय के सहकर्मियों एवं गणमान्य लोगों ने निहारिका राय को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल, सफल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। वक्ताओं ने उन्हें मृदुभाषी, कर्मठ, जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील और ऊर्जावान अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया गया।

अपने सम्मान और विदाई से भावुक निहारिका राय ने कहा कि मनिहारी के लोगों से मिला स्नेह, सहयोग और अपनापन उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी सहकर्मियों एवं स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां का अनुभव उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा।

नवपदस्थापित अंचलाधिकारी चंदन कुमार ने कहा कि वे पारदर्शिता और नियमानुसार कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने लोगों से बेहिचक अपनी समस्याएं लेकर कार्यालय आने की अपील की। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार ने कहा अंचल पदाधिकारी निहारिका ऊर्जावान,सहयोगी, जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील बताया।


प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सोनू गुप्ता ने अंचलाधिकारी की विदाई समारोह में अपने उद्गार वयक्त करते हुए उन्हें एक बेहतर पदाधिकारी बताते हुए स्थस्थ्य, सफल जीवन की कामना की। समारोह के दौरान मनिहारी अंचल के नाजीर मंटू कुमार, प्रधान सहायक अंजारूल हक, मिथुन कुमार सहित स्थानांतरित अन्य कर्मियों को भी अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह में अंचल कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर अंचल निरीक्षक, सदानंद मंडल, इहसान अली, अजय कुमार, राजस्व कर्मी संजय कुमार, नईम खान,अमन कुमार, गुड्डु सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!