कटिहार:प्रखंड मुख्यालय में जन-कल्याण शिविर आयोजित,अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगा

SHARE:

फलका /कटिहार – प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा इन स्टॉलों पर आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान छात्रवृत्ति योजना और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जा रही है।

प्रत्येक स्टॉल पर संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और आवेदन संबंधी प्रक्रिया में सहयोग दे रहे हैं।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी सौरभ ने बताया कि शिविर में सभी विभाग स्टॉल स्थापित किए गए हैं। सभी स्टॉलों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो बुधवार को शिविर लोगों का ताता लगा हुआ था।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई