मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के विजयर्धारी हनुमान मंदिर मरंगी में 24 प्रहर 72 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर बुधवार की सुबह में कलश शोभायात्रा निकाली गई ।कलश शोभायात्रा की अगुवाई पंचायत के मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव,पूर्व मुखिया नीरज कुमार यादव,प्रदीप कुमार पासवान, सुभाष कुमार यादव, छोटेलाल यादव,रतन कुमार यादव,योगेश कुमार पासवान कर रहे थे ।
इस अवसर पर 251 कुंवारी कन्याएं मनिहारी गंगा धाम से लाए जल को कलश में भरकर शर्मा टोला, मरंगी चांदनी चौक,नारायणपुर होते हुए मरंगी यादव टोला होते हुए यज्ञ स्थल विजयर्धारी हनुमान मंदिर पहुंचे। इस मौके पर मंदिर परिसर में विभिन्न देवी देवताओं के प्रतिमा स्थापित किए गए हैं जो आकर्षण का केंद्र दिख रहा हैं। मौके पर आचार्य सुभाषचंद्र झा के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा पाठ कर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ कराया ।
मौके पर जजमान के रूप में कंचन माला देवी,प्रदीप कुमार पासवान पूजा अर्चना कर रहे थे। मौके पर हरिनाम संकीर्तन कमेटी के अध्यक्ष भोला पासवान ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन करना था लेकिन मलमास होने के कारण इस कार्यक्रम को 17 जून को रखा गया एवं आज 17 जून को विधिवत मंदिर परिसर से कलश शोभा यात्रा निकाली गई इनके उपरांत पूजा पाठ कर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया।
हरिनाम संकीर्तन को लेकर पूरे ग्रामवासी पूजा पाठ में तल्लीन दिखे। इस अवसर पर हरिनाम संकीर्तन कमेटी के अध्यक्ष भोला पासवान , उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव,सचिव प्रदीप कुमार पासवान,उप सचिव देव नारायण पासवान,कोषाध्यक्ष रामावतार पासवान सहित कमिटी के सदस्य मौजूद रहे ।



























