बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने अंचल कार्यालय में पदस्थापित डाटा ऑपरेटर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान राज कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। वह चनपटिया थाना क्षेत्र के पकड़िहार गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग को रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।मिली जानकारी के मुताबिक जमा बंदी चालू करवाने के नाम पर रकम मांगी गई थी।
गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ विभाग की सख्ती एक बार फिर सामने आई है।


























