अब रात मे भी खेल में अभिरुचि रखनेवाले विद्यार्थी अपनी खेल प्रतिभा निखार सकेंगे डाॅ. करीम
कटिहार – शहर के अलकरीम विश्वविद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।रात में भी विश्वविद्यालय के छात्र अपनी खेल प्रतिभा को निखार सके इसके लिए खेल मैदान में लाई सिस्टम फ्लड लाईट की व्यवस्था की गयी है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डाॅ. अहमद अशफाक करीम ने खेल मैदान में लगे फ्लड लाईट का लोकार्पण किया।
श्री करीम द्वारा बिजली का स्वीच दबाते ही पूरा खेल मैदान रौशनी से जगमगा उठा। इस मौके पर कुलाधिपति श्री करीम ने कहा कि अलकरीम विश्विद्यालय स्वास्थ्य – चिकित्सा,शिक्षा के क्षेत्र मे सीमांचल जैसे पिछडे क्षेत्रों की जरूरतमंदों की खिदमत वर्षों करती रही है।विश्वविद्यालय के अधीन खेल में अभिरुचि रखनेवाले छात्रों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए परिसर के भीतर ही बेहतरीन,आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जिल मैदान की व्यवस्था है।
विश्वविद्यालय स्तर पर इन खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण को लेकर प्रशिक्षक एवं खेल पदाधिकिरी की नियुक्ति की गयी है।विश्वविद्यालय यहां पढनेवाले छात्रों की शिक्षा के साथ स्वास्थ्य सहित उनके सर्वांगीण विकास की भी फिक्र करती है।
अनेक मौके पर विश्वविद्यालय के खिलाडियों ने अन्तर विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजिम विभिन्न इंडोर, आउटडोर गेम में अपनी खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर पुरस्कार अर्जित कर विश्वविद्यालय का मान बढाया है। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, कार्यपालक निदेशक,मुख्य वित पदाधिकारी,विभिन्न विभागो के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर व अन्य अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे ।

























