भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया निशा सिंह का अभिनंदन,संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

SHARE:

सालमारी /कटिहार – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्राणपुर विधायक निशा सिंह के सालमारी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। सालमारी में पूर्व आजमनगर प्रमुख सीमा गुप्ता एवं भाजपा नेता संजय गुप्ता के आवास एवं सोमवारी हटिया के प्रांगण पर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और बुके भेंट कर विधायक का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और महिला मोर्चा के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निशा सिंह ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

साथ ही महिलाओं को सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया जाएगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है और इसके लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई