मंदिर चोरी कांड में एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

अमदाबाद/कटिहार – नगर पंचायत अमदाबाद के मुख्य बाजार स्थित राम-जानकी मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तीन दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में मो. लादेम पिता-साबिर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि 26 मई की रात मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की गई थी।

मामले की जांच कर रहे एसआई भोला कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कब्रिस्तान चौक के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए सामान को एक आम बगीचे में धान के पुआल के नीचे से बरामद कर लिया गया।

बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई