KishanganjNews:कोयला लोड ट्रक को किया गया जप्त ,माफियाओं में हड़कंप

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

सीमावर्ती किशनगंज जिले में इंट्री माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राज्य कर उपायुक्त व पुलिस के द्वारा शुक्रवार व शनिवार को भी शहर के विभिन्न स्थानों पर संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया।

इस दौरान सदर थाना क्षेत्र से अवैध रूप से कोयला परिवहन कर रहे एक ट्रक को जप्त किया गया है।कोयला लोड ट्रक के साथ चालक को भी हिरासत में लिया गया है।मामले में शनिवार को उक्त ट्रक चालक के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की प्रक्रिया जारी थी। ट्रक किशनगंज के रास्ते कोयला लेकर गुजर रहे थे। पुलिस व राज्य कर उपायुक्त की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है की परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे जीएसटी कागजात फर्जी हैं।

जिसमें फर्जी जीएसटी कागजात तैयार कर कोयला परिवहन किया जा रहा था।जिससे नियमों के उल्लंघन की भी बात सामने आ रही है।आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है, जो फर्जी कागजात के जरिए अवैध कोयला परिवहन का धंधा चला रहे हैं।

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई