बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर गरमाई राजनीति,जेडीयू नेता हसीबुर रहमान ने विधायक गोपाल अग्रवाल का किया समर्थन

SHARE:

संवाददाता:प्रदीप कुमार शर्मा

सीमावर्ती किशनगंज जिले में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा तुल पकड़ चुका है ।घुसपैठ को लेकर जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल अग्रवाल लगातार हमला वर है ।उनके द्वारा इस मुद्दे को उठाने के बाद एक तरफ जनता दल यूनाइटेड से जुड़े सुरजापुरी समुदाय के नेता जहां विधायक का समर्थन कर रहे हैं।

वही विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधि और नेताओं द्वारा विधायक पर निशाना साधा जा रहा है ।उसी क्रम में जेडीयू नेता हसीबुर रहमान ने विधायक के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठ की समस्या है जिसे हमारे विधायक द्वारा प्रमुखता से उठाया जाता है ।

उन्होंने कहा कि हम लोग विधायक के बयान का समर्थन करते है।उन्होंने कहा कि जो लोग घुसपैठियों का समर्थन कर रहे है उनका अपना स्वार्थ है।उन्होंने कहा कि आज जमीनों पर अवैध कब्जे के साथ साथ तमाम अपराधिक गतिविधियों को घुसपैठियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है साथ ही हमारे रोजगार पर भी डाका डाला जा रहा है ।विधायक ने जो भी बयान दिया है वो पूरी तरह सत्य है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!