जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं – बीडीओ

SHARE:

बीडीओ का सख्त निर्देश
अन्य कार्य छोड़कर प्रशिक्षण को दें प्राथमिकता

सभी पर्यवेक्षक व प्रगणक को अनिवार्य उपस्थिति का आदेश

बरारी /कटिहार -प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार धीरज की ओर से जनगणना कार्य को लेकर अत्यावश्यक निर्देश जारी किया गया है। सूचना में सख्त निर्देश दिया गया हैं कि जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त एवं चिन्हित सभी पर्यवेक्षक, प्रगणक एवं शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

निर्देश में बताया गया है कि यदि कोई कर्मी किसी अन्य प्रशिक्षण या सरकारी कार्य में संलग्न हैं, तब भी उन्हें जनगणना प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य होगा। किसी भी परिस्थिति में निर्धारित तिथि पर आयोजित जनगणना प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बीडीओ ने बताया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा। सभी संबंधित कर्मियों को समय पर प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। बीडीओ के इस सख्त रुख के बाद प्रखंड क्षेत्र में प्रतिनियुक्त कर्मियों के बीच हलचल तेज हो गई है और सभी प्रशिक्षण को लेकर सतर्क नजर आ रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!