कटिहार रेल मंडल में पहली बार नाइट टी – टेन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन,खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से छाया उत्साह

SHARE:

कटिहार – एनएफ रेलवे मजदूर यूनियन कटिहार शाखा वन के तत्वावधान में पहली बार कटिहार रेल मंडल में दिग्विजयनाथ पांडेय मेमोरियल” की स्मृति में अंतर विभागीय टी-टेन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन रेलवे ग्राउंड में किया जा रहा है। इस आयोजन ने पूरे रेल मंडल में खेल और उत्साह का माहौल बना दिया है। टूर्नामेंट में रेलवे के विभिन्न विभागों की टीमें हिस्सा ले रही हैं और प्रतिदिन शानदार मुकाबले खेले जा रहे हैं।

दिनभर की ड्यूटी के बाद रेलकर्मी बड़ी संख्या में मैदान पर पहुंचकर मैच का आनंद ले रहे हैं, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और खेल भावना का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। इस संबंध में यूनियन के शाखा वन के सचिव सुमन मिश्रा ने बताया कि नाइट टी-टेन टूर्नामेंट में रोजाना दो अलग-अलग टीमों के बीच मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।

खेले गए मुकाबलों में मेडिकल बनाम स्टोर तथा कंस्ट्रक्शन बनाम अकाउंट्स विभाग की टीमों के बीच जोरदार टक्कर हुई। दोनों ही मैच बेहद रोमांचक रहे, जहां खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

जिसमे अकाउंट्स के तरफ से सीनियर डीएफएम जितेंद्र कुमार स्वयं आयोजित ट्राउनमेंट में खेलकर शानदार प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों के हौसले को बुलंद करते नजर आए। आयोजक सुमन मिश्रा ने बताया कि नाइट T-10 टूर्नामेंट का फाइनल एवं समापन आगामी 31 मार्च को होगा। जिसे लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई