सेंध खोदकर घर में चोरी,आभुषण सहित लाखों रुपये नगद ले उड़े चोर

SHARE:

चोरी की घटना से स्थानीय लोगों मे दहशत का माहौल

बारसोई /कटिहार – नगर पंचायत बारसोई के घोघन चौक स्थित एक घर में चोरों ने सेंध काटकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से चांदी के आभूषण समेत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। घोघन चौक निवासी संजय रविदास इलाज कराने कटिहार गए हुए थे। इलाज कराकर जब वह घर लौटे तो बाहर से सब कुछ सामान्य दिखाई दे रहा था।

लेकिन जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो घर के अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। चोरों ने घर में सीन काटकर प्रवेश किया था और ट्रंक व बक्सा तोड़कर लगभग 40 भर चांदी के आभूषण तथा करीब 1 लाख 20 हजार रुपये नगद चोरी कर ली।घटना की जानकारी तुरंत संजय रविदास ने दूरभाष के माध्यम से बारसोई थाना को सूचना दी।

सूचना मिलने के लगभग दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।पीड़ित ने नगर पंचायत के ही दो व्यक्तियों पर संदेह जताते हुए बारसोई थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

तथा चोरी किए गए सामान एवं राशि की बारामदगी की मांग की।इस संबंध में थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। अगल-बगल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है। तथा पुलिस हर बिंदु पर अनुसंधान कर रही है। वही चोरी की घटना से क्षेत्र में डर का माहौल है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई