कटिहार:अंगद जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत

SHARE:

अमदाबाद /कटिहार-नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 स्थित ब्राह्मण टोला गोपालपुर में श्री बालाजी मंदिर एवं काली माता मंदिर के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय श्री हनुमंत कथा के प्रवचन के लिए वृंदावन से पधारे आचार्य अंगद जी महाराज का रविवार देर शाम कथा स्थल पर भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों व श्रद्धालुओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। अंगद जी महाराज ने इस अवसर पर दोनों मंदिरों में जाकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मौके पर पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार साह, पार्षद जानकी यादव सहित आयोजन समिति के अनुज कुमार मिश्रा, नितेश मिश्रा, सियाराम मिश्रा, संतोष पाठक, निर्मल झा, समेत अन्य गणमान्य लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई