प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने किया रेफर
बाद में बच्चे की हो गई मौत
मामले को लेकर परिजन कर रहे थे हंगामा
आजमनगर /कटिहार – बाजार स्थित एक कोचिंग में खेलने के दौरान एक 8 वर्षीय बच्ची गिर जाने से बेहोश हो गई। कोचिंग संचालक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में भर्ती कराया। साथ ही बच्चों के अभिभावक को मामले की जानकारी दी गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर के डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। 8 वर्षीय बच्ची सुहानी कुमारी को एंबुलेंस में चढाने के कुछ देर बाद बच्ची की मौत हो गई।
घटना करीब 5:00 बजे शाम की बताई जा रही है इस घटना को लेकर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों द्वारा अस्पताल के प्रांगण में हंगामा करने लगा। मृतिका के परिजनों द्वारा अस्पताल प्रांगण में हंगामा कर रहे थे। जदयू नेता सुनील सिंहा ने कहा कि बच्ची को जो इंजेक्शन दिया गया है।इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए अन्यथा की स्थिति में आंदोलन किया जाएगा।




























