परिवार कल्याण पखवाड़ा का हुआ आयोजन

SHARE:

मनसाही/कटिहार – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेम राज की अगुवाई में परिवार कल्याण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक,आशा, एएनएम आदि के द्वारा रैली निकाली गई जो विभिन्न गली,मोहल्ले से गुजरते हुए वापस मनसाही पहुंचे।

इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह डॉक्टर प्रेमराज ने कहा कि बिहार सरकार जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कई तरह की योजनाएं चला रही हैं जिसमें महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी आदि शामिल हैं।

वहीं हम दो हमारे दो के नारे लगाए गए। कहा की जनसंख्या को अगर नियंत्रण करना हैं तो दो ही बच्चे का पालन पोषण करना हैं। इस अवसर पर राजीव रमण,संतोष कुमार, अनिमेष कुमार, विजय ऋषि आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!