संध्या चौपाल में पांच टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार का वितरण

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के पंचायत भवन साहेबनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही की ओर से साहेबनगर पंचायत में टीबी मुक्त कार्यक्रम के तहत संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। इस संध्या चौपाल में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेम राज,मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक ने संयुक्त रूप से कुल पांच टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण किए। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी ने कहा कि जो भी लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं।

वह जल्द से जल्द अस्पताल से संपर्क कर अपना इलाज करवा सकते हैं जिन्हें सभी तरह की दवाइयां नि:शुल्क दी जाएगी तथा निश्चय मित्र के द्वारा पोषण आहार भी दिया जाएगा। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेम राज ने कहा कि इन पांच टीबी मरीज को निश्चय मित्र के द्वारा गोद लिया गया हैं,जिसे हर माह पोषण आहार दे रहे हैं।

वहीं मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक ने कहा कि प्रखंड के जिन भी लोगों को इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं,वह देर ना करें,आंगनवाड़ी सेविका एवं आशा से संपर्क कर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही पहुंचे वहां उनका जांच किया जाएगा टीबी रोग होने पर उन्हें निश्चय मित्र उन्हें गोद लेंगे ।

जिसे हर माह पोषण आहार देकर उनके रोग को कम कर सकेंगे तथा अस्पताल के द्वारा उन्हें सभी तरह की दवाई देकर जल्द से जल्द टीबी रोग से मुक्त किया जाएगा। इस अवसर पर बीडीओ सुमन कुमारी,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेम राज,मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक,पंचायत सचिव सचिंद्र झा,स्वच्छता पर्यवेक्षक चंदन कुमार रजक आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!