अपर समाहर्ता अररिया द्वारा किया गया अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण

SHARE:

अररिया/अरुण कुमार

बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत दिनांक 22.11.25 को अपर समाहर्ता  अनिल कुमार झा ने अररिया जिला के अररिया प्रखंड अंतर्गत गैयारी पंचायत के गैयारी राजस्व ग्राम में किसान प्रदीप कुमार यादव पिता गोदी लाल यादव के खेत में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया।

चयनित खेसरा में 10 गुना 5 मीटर के क्षेत्रफल में कटनी प्रयोग में हरा दाना का वजन 50 वर्ग मीटर में 21 किलो 535 ग्राम आया। इस प्रकार इसका उपज दर 43 क्विंटल 07 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर आकलित किया गया।

इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्रीकांत पासवान, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी  राजकुमार महतो, प्रयोगकर्ता सह किसान सलाहकार सूफियान सहित अनेक कर्मी एवं किसान उपस्थित थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई