न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :बाइक सवार अपराधियों ने पत्रकार को मारी गोली

गोपालगंज /संवादाता

बिहार में अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो चुके है ।मालूम हो कि आज  गोपालगंज के मांझागढ़ में एक पत्रकार को बाइक सवार बदमाशों ने  सुबह गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।मालूम हो कि  जख्मी पत्रकार राजन पाण्डेय मांझागढ़ प्रखंड से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े हैं।

जख्मी हालत में आनन फानन में  उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 जिसके बाद प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ कर रही है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है।


घटना की सूचना मिलने पर मांझागढ़ थानाध्यक्ष छोटन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इसके बाद सदर एसडीपीओ नरेश पासवान भी पहुंचकर मामले की जांच की।

बताया गया है कि पत्रकार व मांझागढ़ थाने के लंगटूहाता गांव निवासी राजन पांडेय मंगलवार की सुबह अपने घर से कोचिंग में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे व पीछे से पीठ में गोली मार दी। परिजनों व ग्रामीणों ने इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

Share this news

Leave a Comment