न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार :महीनों से बाढ़ के पानी में रहने को मजबुर ग्रामीण ,अभी तक नहीं मिली कोई राहत ,ग्रामीणों ने मदद की लगाई गुहार

कटिहार /रितेश रंजन

कटिहार के बरारी प्रखंड के पूर्वी बारीनगर पंचायत, दक्षिणी भंडारतल पंचायत एवं शिसिया पंचायत के अधिकतर वार्डो में करीब 40 दिनों से गंगा का तरसुईया पानी व बरसात का पानी हजारों घरों में घुस गया हैं, जिससे की लोग सड़क व पानी में रहने को मजबूर हैं, लोगों ने प्रशासन से रहने व खाने की व्यवस्था करने की मांग की हैं ।


ग्रामीण मोसमात पनिया,टुनटुन कुमार आदि ने बताया कि घर मे पानी घुस जाने के कारण हम सभी सड़क पर व पानी में रहने को मजबूर हैं,जिसके कारण हमेशा भय बना रहता हैं पानी में हमेशा सांप निकलता है,ग्रामीणों ने बताया कि यहाँ एक मात्र उपाय सामुदायिक भवन हैं जहाँ की सभी गांव वासी एक जगह रह रहे हैं, वही इस गर्मी एवं बरसात में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।

साथ ही उन्होंने बताया कि 6 सप्ताह से अधिक समय गुजरने के बाद भी सरकारी सुविधा नदारद है,
वहीं पूर्वी बारीनगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह निषाद ने बताया कि मामले की जानकारी सीओ अमरेन्द्र कुमार को दिया गया हैं ।उन्होंने जिला प्रशासन से मुआवजे की जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है।

Share this news

Leave a Comment