राजस्व महाअभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर 13 अगस्त को पोठिया प्रखंड सभागार में बैठक का होगा आयोजन

SHARE:

किशनगंज/पोठिया/राज कुमार

बिहार सरकार के निर्देशानुसार राज्य के सभी रैयतों के जमीन संबंधी अभिलेखों में सुधार और उत्तराधिकार/बंटवारा नामांतरण के आवेदन पत्र संकलित करने के लिए जिले में राजस्व महाअभियान चलाया जाएगा। यह विशेष अभियान 16 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 तक डोर टू डोर चलाया जाएगा, जिसमें रैयतों को उनकी मौजूदा जमाबंदी की प्रति और विभिन्न प्रमाण पत्र उनके घर पर जाकर उपलब्ध कराए जाएंगे।


इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और जिला पदाधिकारी किशनगंज विशाल राज के निर्देशानुसार प्रखंड स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए 13 अगस्त 2025 को प्रखंड सभागार कक्ष में सुबह 11 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें संबंधित पदाधिकारी, कर्मी और जनप्रतिनिधियों से सक्रिय भागीदारी और सुझाव देने की अपील की गई है।


इस संबंध में अंचल अधिकारी मोहित राज ने कहा कि राजस्व महाअभियान का उद्देश्य रैयतों को उनके जमीन संबंधी सभी दस्तावेज आसानी और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराना है। अभियान के दौरान किसी को दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि आवश्यक कागजात घर-घर पहुंचाए जाएंगे। यह पहल विवादों के निपटारे और राजस्व कार्यों की गति बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!