न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार :लायंस क्लब महानगर की प्रथम बैठक आयोजित, बैठक में जरूरतमंदों को सेवा देने पर हुई चर्चा

कटिहार /रितेश रंजन

कटिहार में लायंस क्लब ऑफ कटिहार महानगर की प्रथम बैठक गामी टोला स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। जिसमे यह निर्णय किया गया क्लब द्वारा होने वाले सामाजिक कार्यों की शुरुआत आगामी 4 अक्टुबर को वर्धान बेंकयूट गामी टोला में एक रक्तदान शिविर का आयोजन कर किया जायेगा। गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पूर्व ही कटिहार में एक नये क्लब लायंस क्लब ऑफ कटिहार महानगर की शुरुआत हुई है।

जिसमे अजय कुमार गुप्ता को अध्यक्ष,संजीव कुमार महेशवरी को सचिव एवं प्रो बिनोद कुमार यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में सदस्यों के द्वारा इस बात प्रशंसा की गई की क्लब द्वारा शहर के नागरिकों की सुविधा हेतु 6 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाये गये हैं। क्लब द्वारा परिजनों के इंतजार हेतु शव को सुरक्षित रखने के लिये जल्द ही एक मोरचरी फ्रिज का लोकार्पण किया जायेगा।


बैठक में इस बात पर भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जरूरतमंदो को भोजन करवाया जायेगा।
बैठक में अजय गुप्ता ,अध्यक्ष ,संजीव कुमार माहेश्वरी , डॉ राजीव जायसवाल, डॉ जयेन्द्र ज्ञानु, विशाल कटारूका, पंकज अग्रवाल, अमित अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, प्रशांत केडिया, सोनी जयसवाल, राकेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, चंदन किठानिया, संजीव जयसवाल, सुनीत गुप्ता, निलेश महेश्वरी, रवि, अग्रवाल आयुस कुमार मसरूर खान इंदु महेश्वरी शमीम अख्तर, सुनील सिन्हा, चंदन पोद्दार आदि शामिल थे।

Share this news

Leave a Comment