न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार :विधायक सहित तीन पर आदर्श आचार संहिता उलंघन का मामला किया गया दर्ज

कटिहार /रितेश रंजन

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सचेतक सह नगर विधायक तरकिशोर प्रसाद सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है ।अंचल अधिकारी ने जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कंवल तनुज , डीडीसी और अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर नगर थाना, सहायक थाना और मुफस्सिल थाना में तीन लोगों पर अलग-अलग मामला दर्ज करवाया है।

अंचल अधिकारी सोनू भगत ने कहा कि सोशल मीडिया में जलजमाव को लेकर सुविधा बहाल करने पर सचेतक सह नगर विधायक के समर्थन में दिए गए एक पोस्ट के आधार पर एडमिन और नगर विधायक के साथ-साथ एक अन्य पार्टी के बैनर सरकारी निर्देश के बावजूद नहीं हटाए जाने पर मामला दर्ज करवाया गया है।

Share this news

Leave a Comment