न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

86 श्रमिको को दिया गया रोजगार कार्ड । डीडीसी सहित अन्य पदाधिकारी थे मौजूद

किशनगंज /बहादुरगंज /देवाशीष चटर्जी


कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर पूरे राज्य में विगत दो माह से लॉकडाउन को लागू कर सख्ती से पालन किया जा रहा है।

राज्य सरकार के निर्देश पर दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में रोजाना मजदूरों का घर लौटना लगातार जारी है।परंतु घर लौट रहे मजदूरों के लिए रोजगार की समस्या को मद्देनजर रखते हुए केंद्र एवम राज्य सरकार ने पहल शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में रोजगार सृजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी भी शुरू कर दी गई है।इसी कड़ी में बुधवार के दिन +2प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय बहादुरगंज के क्वारीनटाईन सेंटर में रह रहे 86 मजदूरों के बीच डीडीसी किशनगंज मनन राम ने मजदूरों के बीच जॉब कार्ड वितरण किया।

जानकारी देते हुए बहादुरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फेकार आदिल ने कहा कि हजारों की तादाद में घर लौट रहे मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने के लिए जिला कृषि,मनरेगा, पीएचडी,श्रम विभाग,डेयरी प्रोजेक्ट,जीविका इत्यादि के माध्यम से कार्य योजना बनाई जा रही है ताकि मजदूरों को रोजगार मिल सके।


मौके पर किशनगंज डीडीसी मनन राम,बहादुरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फेकार आदिल,मनरेगा पीओ अबु नसर फैजी,प्रखंड प्रमुख नेहाल परवेज ,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो बदरुल सहित क्वारीनटाईन सेंटर में रह रहे 86 प्रवासी मजदूर मौजूद रहे ।

Share this news

Leave a Comment