दिघलबैंक एसएसबी “एफ” कम्पनी द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान

SHARE:

दिघलबैंक/किशनगंज/मुरली धर झा

रविवार को दिघलबैंक में “एफ” कंपनी द्वारा “इंटरनेशनल डे अगेंस्ट ड्रग एब्यूज इलिसिट ट्रैफिकिंग” के तहत नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एसएसबी कर्मियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों को नशे से मुक्त रहने के लिए प्रेरित किया गया और नशे से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

नशा मुक्ति के लिए जागरूकता कार्यक्रम

एसएसबी द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाली शारीरिक और मानसिक हानि के बारे में बताया जा रहा है। एसएसबी द्वारा भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई जा रही है।

नशे के दुष्प्रभाव

इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने कहा नशा न केवल शारीरिक बल्कि सामाजिक रूप से भी प्रभावित करता है। इससे घर में कलह और आर्थिक नुकसान होता है। नशे का आदी व्यक्ति कई बीमारियों से घिरा रहता है। इसलिए नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!