न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना संक्रमितों की संख्या 58 लाख के पार एक दिन में 1,141 की हुई मौत

देश/डेस्क

भारत में कोरोना के मामले 58 लाख के पार चले गए हैं।मालूम हो कि एक दिन में 1,141 मरीजों की मौत हुई है ।बीते 24 घंटो में 86,052 नए मामले सामने आए। जिसके बाद देश में 9,70,116 केस ऐक्टिव हैं। अब तक 92,290 लोगों की जान जा चुकी है।

मालूम हो कि देश में कुल संक्रमितों की संख्या 58 लाख 18 हजार 571 पहुंच चुकी है जिसमें 47 लाख 56 हजार 165 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं ।

आईसीएमआर के मुताबिक कल(24 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 6,89,28,440 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 14,92,409 सैंपल कल टेस्ट किए गए है ।

Share this news

Leave a Comment