न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :टेढ़ागाछ पुलिस ने गस्ती के दौरान भारी मात्रा में नेपाली शराब किया जप्त

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढागाछ पुलिस ने गुरुवार को गस्ती के दौरान बलुआ जागीर गांव  के समीप से नेपाली शराब बरामद करने में सफलता हासिल किया है ।थाना अध्यक्ष श्री चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर शराब लेकर इस ओर आने वाले है जिसके बाद करवाई करते हुए  नेपाली ब्राण्ड की 300 ml की 90 बोतल शराब जप्त की गई  हैं।

हालाकि तस्कर फरार होने में सफल हो गए है ।लेकिन उन्हें चिन्हित कर लिया गया है ।श्री यादव ने बताया कि  इस शराब तस्करी से जुड़े दो लोगो की पहचान की जा चुकी है और दोनो के विरुद्ध मध निषेध अधिनियम 2016 /30 a  के तहत   मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही।जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी ।

Share this news

Leave a Comment