न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :टेढ़ागाछ में नदियों के जलस्तर में वृद्धि जन जीवन अस्त व्यस्त

अपने ही हाथों अपना आशियाना उजाड़ने को मजबुर है ग्रामीण

किशनगंज/विजय कुमार साह

क्षेत्र में इन दिनों हो रही बारिस एवं जल अधिग्रहण क्षेत्र से छोड़े गए पानी से प्रखण्ड क्षेत्र के नदियों का जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।रेतुआ व कनकई नदियों के जल स्तर में वृद्धि होने से टेढ़ागाछ के कई गाँवों में बाढ़ का पानी घुस गया। निचले भूभाग में नदियों का पानी भर गया है।जिससे आसपास के जन जीवन अस्त व्यस्त हो गए हैं।

यहाँ बाढ़ की भयावह स्थिति बनी हुई है।झुनकी मुशहरा पंचायत के हाथीलदा गाँव में बाढ़ व कटाव का कहर जारी है।रेतुआ नदी के कटाव के चपेट में आने से हाथीलदा गाँव के कई लोगों ने अपना घर तोड़कर हटाने लगे हैं। धवेली पंचायत के दर्जन टोला में रेतुआ नदी का पानी घुस गया है।

इधर हवाकोल,चिल्हानियाँ, कालपीर,मटियारी,डाकपोखर,धवेली,भोरहा,बैगना पंचायतों के दर्जनों गाँव  में अभी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। नदियों के जलस्तर बढ़ने के करण कई जगह मुख्य सड़क कटने के कगार पर है।आमबाड़ी में प्रधानमंत्री सड़क पर बना डायवर्सन बाढ़ में ध्वस्त हो गया है।

रेतुआ नदी के उफान से धपर टोला, ठौआपाड़ा, खुरखुडिया, चिल्हनियाँ,कोठी टोला, देवरी, सुहिया हाट टोला सहित दर्जनों गाँव में बाढ़ का पानी घुस गया है।वहीं कनकई नदी का पानी मटियारी के माली टोला, सुन्दरबाड़ी, सिरनियाँ, हड़हड़िया,बाभन टोली, बालुआडांगी में घुसने से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

Share this news

Leave a Comment