न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार :हथियार के साथ पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

कटिहार/रितेश रंजन

कटिहार-पूर्णिया जिला में लगातार अपराध की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सक्रिय अपराधी चन्दन पासवान को गिरफ्तार करने में सफल हुई है ।गिरफ्तार चंदन के पास से पुलिस ने एक पिस्टल ,पांच ज़िन्दा कारतूस ,एक मैगजीन बरामद किया है ।

मालूम हो कि चंदन की गिरफ्तारी कोढ़ा थाना क्षेत्र से हुई है । इस गिरफ़्तारी के बारे में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अमरकांत झा ने बताया की नक्की पुर स्थित सलाम चौक के पास से गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर चन्दन को गिरफ्तार किया गया है ।वहीं कहा की पुलिस गिरोह के अन्य एक सक्रीय सदस्य के गिरफ़्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

Share this news

Leave a Comment