न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार :राजद द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन ,नेताओ ने फूंका चुनावी बिगुल

कटिहार /रितेश रंजन

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने चुनावी बिगुल फूंक दिया हैं ।राजद नेताओं द्वारा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क के साथ-साथ जनसभा का आयोजन भी किया जा रहा है ।

इसी क्रम में बरारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी बारीनगर पंचायत के सुती गांव में राजद द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया ।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बरारी विधायक नीरज कुमार मौजूद रहे ।विधायक ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में बरारी विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया है, विकास से सभी जाति, धर्म, समुदाय के लोगों को दलगत भावना से ऊपर उठकर लाभ पहुँचाया है ।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को पश्चिमी छोर से पूर्वी छोर तक पक्की सड़क से जोड़कर जिला मुख्यालय जाना आसान कर दिया है, वर्षों से जो उपेक्षित गाँव था उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है । विधायक ने कहा कि आगे जो भी काम बचे हैं आपके आशीर्वाद से मैं पुनः विधायक बना तो उन कार्यों को पूरा करूँगा।इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ साथ स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे और विधायक के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की है ।

Share this news

Leave a Comment