न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने दिया इस्तीफा ,चुनाव लड़ने कि अटकलें हुई तेज

पटना/संवादाता

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को लेकर इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है।मालूम हो कि गुप्तेश्वर पांडेय ने पुलिस की नौकरी छोड़ दी है और डीजीपी ने वीआरएस ले लिया है।कहा जा रहा है कि अब वे राजनीतिक पारी शुरु कर सकते है।जानकारी के अनुसार वे शाहपुर विस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उनके एनडीए प्रत्याशी के रुप में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। DGP के वीआरएस लेने के बाद एसके सिंघल को बिहार के डीजीपी का प्रभार दिया गया है.गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय शाहपुर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। एनडीए का प्रत्याशी के तौर पर उनके चुनाव लड़ने की खबर काफी समय से चल रही थी। आज उनके वीआरएस लेने के बाद उस पर से पर्दा उठ गया है ।

बता दें 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल पांच महीने बाद समाप्त होने वाला हैं। 31 जनवरी 2019 को उन्हें बिहार का डीजीपी बनाया गया था। राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 28 फरवरी 2021 को पूरा होने वाला है।मालूम हो कि उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट से यह जानकारी साझा की है कि वो कल लाइव आकर विभिन्न बिंदुओं पर अपनी बात रखेंगे जिसका इंतजार अब सभी बेसब्री से कर रहे है ।

Share this news

Leave a Comment