न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :पुलिस ने नकली पिस्टल के साथ 3 युवकों को किया गिरफ्तार ,भेजे गए जेल

किशनगंज/संवादाता

अपराध की योजना बना रहे तीन युवकों को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल हुई है ।मालूम हो कि चरघरिया चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान तीनों युवक पुलिस के हत्थे चढ़े है ।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे ।

एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के पास से धारदार चाकू ,नकली पिस्टल, 4 मोबाइल एवं 900 रुपए नकद बरामद हुआ है ।गिरफ्तार युवक अररिया जिले के रहने वाले है ।

एसडीपओ श्री अंसारी ने बताया कि युवकों में   जोकीहाट थाना क्षेत्र स्थित कजलेटा गांव निवासी मो. बाबर अली पिता हलीमुद्दीन, मो.मुस्तकीम पिता मुस्ताक व मुबारक पिता सैयद शामिल है ।गिरफ्तार युवकों के खिलाफ कोचाधामन थाना में मामला दर्ज कर आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।

Share this news

Leave a Comment