न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :बंधन बैंक ब्याज माफ करे – बेबी राय

महिला समिति के द्वारा बंधन बैंक अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

सारा भारत गणतंत्रिक महिला समिति नक्सलबाड़ी लोकल कमिटी की ओर से आज नक्सलबाड़ी एरिया के बंधन बैंक के मैनेजर को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में विकास चक्रवर्ती ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिए दुनिया भर के साथ – साथ भारत में भी लॉक डाउन किया गया था ।जो देश के हित में लिया गया फैसला था ।

लेकिन लॉकडाउन के कारण लोगों का काम धंधा सब बंद हो गया है। जिनमें कुछ ऐसे भी परिवार हैं, जिनपर भुखमरी की नौबत आ गई है। विशेषकर ग्रामीण महिलाएं बेरोजगार हैं ऐसे में वह हर हफ्ते बैंक के ब्याज कहां से देगी। इसलिए सारा भारत गणतांत्रिक महिला समिति नक्सलबाड़ी लोकल कमिटी की ओर से ज्ञापन के माध्यम से उन महिलाओ का ब्याज माफ करने की मांग की गई।

समिति के सचिव बेबी राय नें बताया की बैंक अधिकारियों ने पहले ज्ञापन लेने से मना कर दिया था। इसके बाद महिला संघ की कार्यकर्ता और उनके साथ आयी गाँव की महिलाओं द्वारा बैंक के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने ज्ञापन को स्वीकार किया। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना देंगे। इस मौके पर महिला समिति के सुमन बर्मन, रेणुका हमाल, स्वपना बर्मन, हसीना खातुन, सबाना बेगम सहित अन्य मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment