न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :भाजपा में शामिल हुए दर्जनों परिवार ,नेताओ ने किया स्वागत

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत बुढागंज अंचल के सोनाचांदी बूथ संख्या 72 में आदिवासी समुदाय के कई परिवार अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उपस्थित तरुण सिंह ने बताया कि खोरीबाड़ी प्रखंड अंतगर्त बुढागंज अंचल के बूथ संख्या 72 में एक योगदान समारोह के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर करीब 25 नए परिवारों को भाजपा में शामिल किया गया।

शामिल होने वाले सभी नये सदस्यों को पार्टी का ध्वज पकड़ा कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ, शक्ति केंद्र प्रमुख नवनीत झा, आईटी कॉन्वेंनर मध्य लाल राय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment