न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :युवती का शव मिला हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस

किशनगंज/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के चिल्हनियाँ पंचायत स्थित गोड़िया नदी के निकट बाँस झाड़ में सोमवार को एक युवती का शव मिला है।शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। खबर सुनकर देखने वालों की भीड़ लग गई।इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।शव टेकनी से दक्षिण गोड़िया नदी किनारे में एक बाँस झाड़ में मिली है।

सोमवार की सुबह किसी ने युवती के शव को बाँस झाड़ में देखकर इसकी खबर गाँव में दी।शव मिलने की खबर सुनते ही परिजनों ने वहाँ पहुंचकर शव की पहचान नुदरत बेगम (19) के रूप में की है।मृतका के पिता का नाम नजीर आलम है।वह चिल्हनियाँ पंचायत के बभनगामा वार्ड नंबर 6 का रहने वाला है।बताया जाता है कि मृतका नुदरत बेगम का बगल के ही गाँव कास्त खर्रा वार्ड नंबर 4 में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग की बात चर्चा में थी।

मृतका के घर युवक का आना-जाना हुआ करता था। परिजनों ने बताया नुदरत बेगम विगत शनिवार से लापता थी।उसकी खोजबीन की जा रही थी।किसी ने नुदरत बेगम की हत्या कर नदी के किनारे बाँस झाड़ में फेंक दिया होगा।वह आत्म हत्या नहीं कर सकती है।इधर टेढ़ागाछ पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच में जुट गई है।टेढ़ागाछ थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना की जांच चल रही है।मृतका की माँ समसा बेगम के बयान पर मामला दर्ज की गयी है।

मृतका की माँ ने बतायी है कि उनकी बेटी से साथ बिगत तीन वर्षों से कास्त खर्रा वार्ड नंबर 4 निवासी मो०अखलाकुर्रह्मान का बेटा अनवर आलम के साथ प्रेम था।वह शनिवार की सुबह घर पर आया और मेरी बेटी को उठाकर ले गया।उन्हीं लोगों ने मेरी बेटी की हत्या कर बाँस झाड़ में फेंक दिया है।पुलिस मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्डम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।इधर मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।खबर के साथ फोटो मृतका के घर पर रोते विलखते परिजन

Share this news

Leave a Comment