न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : बहादुरगंज में वार्ड पार्षद के घर पर चोरों ने किया हाथ साफ

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी

बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 11 में नगर पार्षद के घर अज्ञात चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 11 में नगर पार्षद संजय भारती के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

जानकारी देते हुए नगर पार्षद संजय भारती ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा घर के समीप लगे पेड़ के सहारे चढ़कर घर के अंदर प्रवेश कर घर के अंदर रखे मोबाइल,बक्शा में रखे कपड़े एवम अन्य जरूरत के सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।


वहीं अहली सुबह जब पीड़ित पार्षद के माध्यम से घटना की जानकारी बहादुरगंज पुलिस को दी गई तब बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी से अवगत हुए एव उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरों की पहचान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

Share this news

Leave a Comment