न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :विधान सभा चुनाव की तैयारी तेज , दी गई ट्रेनिंग

किशनगंज / अनिर्वाण दास

विधान सभा आम चुनाव 2020 के स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के निमित चुनाव संबंधी प्रशिक्षण सभी मतदानकर्मियों को देने हेतु जिला निर्वाची पदाधिकारी – सह – जिला पदाधिकारी,किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश के आदेशानुसार, मास्टर ट्रेनर का चयन कर उनको सर्वप्रथम प्रशिक्षण बुधवार को विधानसभा क्षेत्र बहादुरगंज 52, ठाकुरगंज 53, किशनगंज 54 व कोचाधामन 55 के निर्वाची पदाधिकारी की उपस्तिथि में जिला परिषद के सभागार में दिया गया।

मालूम हो कि उपस्थित सभी मास्टर ट्रेनर को पीठासीन अधिकारी की हस्त पुस्तिका,evm&vvpat मैनुअल,जिला निर्वाचन से पूर्व में निर्गत निर्देश और अनुदेश ,evm का संचालन का प्रशिक्षण,विभिन्न प्रपत्र आदि की जानकारी दी गई।


प्रशिक्षण कोषांग के नोडल अधिकारी मंजूर आलम द्वारा मूलतः यह बताया गया कि इस बार वीवीपीएटी का M3 मॉडल से चुनाव होगा ,इस मॉडल में vvpat की सभी गतिविधि error CU के डिस्प्ले पर दिखेगा।त्रुटि प्रदर्शित होने पर निराकरण व समाधान भी बताए गए। मौके पर मॉक पोल कराने की प्रक्रिया दिखाई गई।आम चुनाव विधानसभा2020 की प्रक्रिया covid19 प्रोटोकॉल के तहत संपन्न होगी। सर्वप्रथम मतदान के एक दिन पूर्व मतदान केंद्र को सेनीटाइज किया जाएगा।

मतदान के दिन केंद्र के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनर के साथ उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा मतदाताओं को निर्धारित मानक पर शरीर का तापमान पाए जाने पर प्रवेश दिया जाएगा।अन्यथा,टोकन निर्गत कर मतदान के अंतिम समय बुलाया जाएगा।प्रत्येक केंद्र पर सामाजिक दूरी का पालन,सैनिटाइजर या साबुन पानी ,मास्क का प्रयोग, hand ग्लव्स का प्रयोग आदि covid 19 प्रोटोकॉल का पालन पीठासीन अधिकारी के द्वारा निश्चित रूप से करवाया जाएगा।


इसी प्रकार मतदान समाप्ति उपरांत ईवीएम ,vvpat ,अन्य सामग्री स्ट्रांग रूम में जमा करने समेत मतदान दल के सभी अधिकारियो के कर्तव्य तथा दायित्व के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। टेंडर वोट,प्रोक्सी वोट, चैलेंज वोट,पोस्टल वोट आदि पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही,मतदाता पहचान हेतु निर्धारित दस्तावेज,विभिन्न तरह के प्रपत्र,उनको भरने और जमा करने की प्रक्रिया सहित covid 19 के संदर्भ में चुनाव आयोग द्वारा निर्गत निदेश आदि को सूक्ष्मता से बताते हुए पूर्ण रूप से प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर को चुनाव प्रक्रिया के आगे के प्रशिक्षण हेतु यथा आवश्यक निर्देश दिया गया।सख़्ती के साथ स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया कि मतदान प्रक्रिया में हर परिस्थिति में निष्पक्षता का ख्याल रखा जाएगा और समय समय पर चुनाव आयोग तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा निर्गत निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा।

Share this news

Leave a Comment