न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :राजधानी पटना में 200 से ऊपर जबकि पूरे बिहार में 1543 नए कोरोना के मरीज मिले

पटना/संवादाता

गुरूवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 1543 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 153735 हो गया है. बीते दिन बुधवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर 10 लोगों की मौत हुई.

इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 785 हो गया है ।मालूम हो कि बिहार में कोरोना के 17168 एक्टिव मरीज है ।राजधानी पटना में कोरो ना का विस्फोट जारी है और पटना में 202, अररिया में 67, कटिहार 80, भागलपुर में 96 नये केस मिले वहीं मधुबनी में 63, मुजफ्फरपुर में 72, पूर्णिया में 92, किशनगंज में 30 नये मरीज के साथ साथ अन्य जिलों में मरीज मिले है ।

Share this news

Leave a Comment