न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज पुलिस ने मारपीट के 2 आरोपियों को भेजा जेल

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी

मारपीट के मामले में दो नामजद अभियुक्त को बहादुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में जेल।प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जनता टोला बैगना में विगत तीन माह पूर्व आपसी विवाद में हुए मारपीट के मामले में पीड़िता के द्वारा बहादुरगंज थाना में मामला दर्ज करवाया गया था।

मामला दर्ज होते ही बहादुरगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई एव मंगलवार की देर रात दो नामजद अभियुक्त मो मुज्जफर आलम एव मो अकबर आलम दोनो पिता फजीलत हुसैन जनता टोला बैगना निवासी को गिरफ्तार कर बुधवार के दिन थाना कांड संख्या 150/20 धारा 341,323,307,354,504,506,34 भादवी के तहत न्यायिक हिरासत में दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Share this news

Leave a Comment