न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :अर्णव गोस्वामी के खिलाफ विधान सभा में प्रिविलेज मोशन,बीजेपी ने कहा लोकतंत्र के लिए घातक

देश/डेस्क

महाराष्ट्र विधान सभा में आज टीवी न्यूज चैनल रिपब्लिक भारत  के एडिटर इन चीफ अर्णव गोस्वामी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाया गया है ।मालूम हो कि विधानसभा में गोस्वामी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश करते हुए शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक ने उन पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन करने और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया है ।

जिसपर पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि अर्णब गोस्वामी पर जो प्रिविलेज मोशन आया है उस पर निर्णय विधानसभा अध्यक्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि  सामना पेपर में जिस प्रकार से राज्यपाल, प्रधानमंत्री और अलग-अलग नेताओं को संबोधित किया जाता है उस समय अलग मापदंड और अर्णब गोस्वामी के लिए अलग मापदंड ऐसे कैसे हो सकता है ।

पूर्व महाराष्ट्र CM ने कहा कि या तो सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए या किसी पर नहीं।उन्होंने कहा मुझे लगता है कि जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है उसको किसी भी हालत में जीने नहीं देंगे, तकलीफ देंगे, जेल में डालेंगे इस प्रकार से आवाज दबाने का काम इस सरकार की तरफ से होता है जो लोकतंत्र के लिए बहुत घातक है ।

मालूम हो कि आज सदन में कंगना रनौत के खिलाफ भी प्रस्ताव पारित किया गया है ।जिसके बाद सदन में दोपहर बाद जम कर हंगामा हुआ है। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा 7 दिसंबर तक स्थगित हो गई है ।और अगला विधानसभा सत्र 7 दिसंबर से नागपुर में होगा  ।

Share this news

Leave a Comment