न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :101 बार कान पकड़ कर उठक- बैठक करने को तैयार-ममता बनर्जी

देश/डेस्क

बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा पर प्रतिबंध को लेकर चल रही अफवाह पर विराम लगाते हुए कहा कि उन्होंने कोई निर्देश नहीं दिया है ।मालूम हो कि कोरोना संकट के कारण बंगाल के सबसे बड़े त्यौहार दुर्गा पूजा के आयोजन में कटौती को लेकर व्हाट्सएप पर झूठी खबरें फैलाने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को गहरी नाराजगी व्यक्त की।

सीएम ने भाजपा की ओर इशारा करते हुए फेक संदेश फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस को कड़ी से कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। 

व्हाट्सएप व सोशल मीडिया पर वायरल संदेश कि दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा और एक समय में 5 से अधिक लोगों को मंडप में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा, को मुख्यमंत्री ने पूरी तरह से फेक बताया।

सीएम ने कहा कि यदि यह बात साबित हो जाए कि राज्य सरकार ने ऐसा कोई निर्देश जारी किया है तो वह खुद सार्वजनिक रूप से एक सौ एक बार कान पकड़ कर उठक- बैठक करने को तैयार हैं। 

Share this news

Leave a Comment