न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : सांसद डॉ जावेद आजाद ने किया क्षेत्र का भ्रमण ,समस्याओं के निदान हेतु दिया आश्वासन

किशनगंज/इरफान

पोठिया प्रखंड अन्तर्गत में सोमबार को सांसद डा0 जावेद आज़ाद ने अपने एक दिवसीय क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के दामलबाड़ी हाट,रतुआ,मरिया तथा पोठिया का दौरा कर लोगों से रूबरू हुए। और लोगों के समस्याओं से अवगत हुए साथ ही मौके पर ही लोगो को समस्याओं की निदान हेतु अश्वासन सांसद ने दिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भावी प्रत्याशी इजहारुल हुसैन सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के दामलबाड़ी में क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद डा0 जावेद ने उपस्थित लोगों से कहा की क्षेत्र के विकास के लिए मै हमेशा तत्पर हुँ। आपलोगों ने जो समस्याएं रखी है। उसे हर हाल में पूरी करने की प्रयास होगी।

इस दौरान सांसद ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी लोगो के साथ विचार विमर्श किया। आयोजित कार्यक्रम में इजहारुल हुसैन, अफसरुल हुसैन, आलमगीर, प्रखंड कांग्रेस अध्य्क्ष एनामुल हक,पूर्व सांसद प्रतिनिधि असलम अहमद,आदि मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment