न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :विधायक कमरुल हुदा ने किया सड़क और नाला का शिलन्यास 

किशनगंज/इरफान

पोठिया प्रखण्ड  अन्तर्गत कई गांव में  विधायक कमरुल होदा ने मुख्यमंत्री ग्रामीण योजना के तहत सोमवार को सड़क का शिलान्यास किया है ।मालूम हो कि  विधानसभा क्षेत्र के पोरला बाड़ी, दामलबाड़ी,एवं जहांगीर पुर पंचायत में सड़कों का शिलान्यास किया गया ।

शिलान्यास समारोह में मौजूद विधायक एवं अन्य

इस मौके पर विधायक कमरुल हुदा ने बताया कि उनकी प्राथमिकता है कि इलाके में एक भी सड़क कच्ची ना रहे ।उन्होने कहा कि विकास कार्य बिना सड़क के अधूरा है इसलिए प्राथमिकता के आधार पर सड़कनिर्माण करवाया जा रहा है ।

शिलान्यास के बाद ग्रामीण भी काफी खुश दिखे है ।वहीं इस मौके पर जिला सचिव गुलाम मुकतदा ,पंचायत  अध्यक्ष मो. सज्जाद , आलम गीर वार्ड सदस्य जुबेर आलम  वार्ड सदस्य सज्जाद आलम और ग्रामीणों मौजूद थे ।

Share this news

Leave a Comment