बहादुरगंज नगर पंचायत कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

SHARE:

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2024 के तहत नगर पंचायत कार्यालय वेश्म में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित की गई।जहां स्वास्थ्य शिविर के दौरान मौजूद चिकित्सीय दल के द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत सभी सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य संबंधित जांच चिकित्सीय दल द्वारा किया गया साथ ही साथ उन्हें स्वस्थ रहने को लेकर कई दिशा निर्देश भी दिए गए।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नप कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2024 के तहत 14 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।जिसके तहत आज नगर पंचायत कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टिम के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर आयोजित की गई।जिसमे चिकित्सीय दल के द्वारा सभी कार्यरत सफाई कर्मियों के साथ ही साथ नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत कर्मियों का बीपी,वायरल फीवर सहित अन्य बीमारियों का जांच कर मुफ्त दवा वितरण करते हुए उन्हें स्वस्थ रहने के लिए कई निर्देश भी दिए गए।


जहां इस दौरान मुख्य रूप से नप कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकुर रहमान,चिकित्सक डॉ मो मेराज आलम,कार्यालय परिचारी रामानंद प्रसाद, एएनएम करुणा कुमारी सहित सफाई कर्मी एवम नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत कर्मी मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!