राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त, दंपत्ति गंभीर रूप से घायल

SHARE:

किशनगंज /ठाकुरगंज

ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के सुखानी थाना अंतर्गत स्थित भेलागुड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार हरियाणा की है जिसकी वाहन संख्या HR 85B 6662 है। जहां हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

वही कार में सवार पति और पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी है जहां लोगो के द्वारा दोनो घायलों को आनन फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दोनो का ईलाज जारी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सुखानी थाना और पाठमारी थाना की पुलिस पहुंच चुकी है।

पुलिस घटना ग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर अग्रसर कारवाई शुरू कर दी है। सुखानी थाना के थाना अध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है और कार को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई शुरू की गई हैं। हादसे में एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए है ।जिसमे महिला की स्थिती ज्यादा गंभीर है। दोनो को ठाकुरगंज में एडमिट करवाया गया है। घायलों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!