न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कांग्रेस का करिश्माई चाणक्य थे प्रणव दा -विधायक सुनील चंद्र तिर्की

किशनगंज/चंदन मंडल

खोरीबाड़ी प्रखंड कांग्रेस की ओर से पार्टी कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति व कांग्रेस नेता प्रणव मुखर्जी के निधन पर उनके आत्मा के शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक व्यक्त किया गया और पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

इस संबंध में उपस्थित खोरीबाड़ी विधायक सुनील चंद्र तिर्की ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति , कांग्रेस तथा देश के दिग्गज नेता थे। इससे पहले वे सक्रिय राजनीति को चार दशक से भी ज्यादा दे चुके हैं । प्रणव मुखर्जी को उनके तेज दिमाग और शानदार याददाश्त की वजह से कांग्रेस का करिश्माई चाणक्य माना जाता है।

इसके साथ ही प्रणव मुखर्जी कांग्रेस का इतिहासकार, संवैधानिक मामलों के विशेषज्ञ और संसद के कायदे-कानूनों का पालन करने वाले नेता के तौर पर जाना गया। यह पहले ऐसे राष्ट्रपति रहे जिसके पास सक्रिय राजनीति का इतना लंबा अनुभव था और यहां तक की 2019 में उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया है। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता मानिक बर्मन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment