न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक सभा का किया आयोजन

किशनगंज/चंदन मंडल

खोरीबाड़ी : पूर्व राष्ट्रपति व कांग्रेस नेता प्रणव मुखर्जी के निधन पर राणीगंज अंचल कांग्रेस – 1 समिति की ओर से उनके आत्मा के शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक व्यक्त किया गया और पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

इस संबंध में राणीगंज अंचल कांग्रेस -1के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा पूर्व राष्ट्रपति व कांग्रेस नेता प्रणव मुखर्जी के निधन पर मंगलवार की रात पानीटंकी पार्टी कार्यालय में राणीगंज अंचल कांग्रेस – 1 समिति की ओर से शोक व्यक्त किया गया है और पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मौन धारण किया गया । इस मौके पर अंचल महिला नेत्री रुपा नंदी , संतोष झा ,रंजीत बर्मन व अनंत बर्मन सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment