न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पटना :कल एनडीए में शामिल होंगे जीतन राम मांझी

पटना/डेस्क

महागठबंधन को बिहार में लगातार झटका लग रहा है ।मालूम हो कि जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने महागठबंधन से अलग होने का फैसला ले लिया है और अब मांझी दुबारा एनडीए का हिस्सा बनेंगे ।

पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि बिहार के विकास के लिए पार्टी ने यह फैसला लिया है ।मालूम हो कि 3 अगस्त को पार्टी सुप्रीमो जीतन राम मांझी विधिवत एनडीए में शामिल होंगे ।

दानिश रिजवान ने कहा कि पार्टी कितने सीट पर चुनाव लडेगी यह कोई मुद्दा नहीं है ।वहीं जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने श्री मांझी के फैसले का स्वागत किया है और उनका कहना है कि मांझी के अनुभव से एनडीए को चुनाव में फायदा होगा ,श्री मांझी संघर्षशील नेता है ।

Share this news

Leave a Comment